मिर्जापुर, जुलाई 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। विंध्याचल पुलिस ने गोसाई का पुरा तिराहे से शुक्रवार चार हेरोइन तस्कर को धर दबोचा। उनके पास से 20 लाख की हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों में तीन विंध्याचल और एक देहात कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने चारों तस्करों को जेल भेज दिया है।

पुलिस की कार्रवाई सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि विंध्याचल पुलिस गश्त पर निकली थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मादक पदार्थ बेचने की फिराक में गोसाई का पुरा तिराहे के पास मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चारों तस्करों को धर दबोचा। तलाशी ली तो उनके पास से कुल 99.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग बीस लाख रुपये है।

तस्करों की पहचान पुलिस चारों तस्करों को थाने ले आई। पकड़े गए तस्कर विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के...