Mirzapur News: 20 लाख की हेरोइन के साथ सोनभद्र के दो युवक गिरफ्तार
मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- हेरोइन तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । देहात कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को वीरपुर गांव स्थित शिवालय मंदिर के पास से 20 लाख की हेरोइन संग दो तस्कर को धर दबोचा। उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के निवासी है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि करनपुर चौकी प्रभारी ऋषिदेव शुक्ला मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो व्यक्ति वीरपुर स्थित शिवालय मंदिर के पास मौजूद हैं। वें हेरोइन बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दोनों व्यक्ति को धर दबोचा। तलाशी ली तो उनके पास से सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस दोनों को थाने ले आई। बरामद हेरोइन की कीमत लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.