मिर्जापुर, सितम्बर 30 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में अपनी बारह सूत्रिय मांगों को लेकर अवकाश कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय और जिला मंत्री शिक्षक नेता राजेन्द्र तिवारी ने किया। कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री को संबोधित बारह सूत्रिय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। वक्ताओं ने वेलिडेशन एक्ट रद्द कर पुराने पुनरीक्षण आदि लाभ देने का विषय 8 सीपीसी के दायरे में लाने की मांग उठाई। साथ ही मंहगाई और वेतन आयोग के विलम्ब दृष्टिगत सभी अवकाश प्राप्त शिक्षकों कर्मचारियों को राहत देने आदि मांगें उठाई गई। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ज्ञापन ...