मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ की ओर से आयोजित नोएडा स्थित देवासम स्केटिंग ट्रैक में 22 से 25 अक्तूबर तक 12वीं राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश भर के करीब 2000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रोड रेस एवं ट्रैक रेस के विभिन्न आयु वर्ग में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता रोड रेस एवं ट्रैक रेस दो भागों में आयोजित हुई। जिसमें बालक एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सात्विक टंडन, विराट गुप्ता, सत्यम यादव, आराध्या सिंह, अक्षांश सिंह, मोहम्मद फैजान, निवि अग्रवाल, वेदप्रीत सिंह आदि ने जिला स्केटिंग कोऑर्डिनेटर समर्पित कुमार के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। मोहम्मद फैजान ने तीन ब्रांच एक सिल्वर मेडल झटके। प्रतियोगिता में चयनित बच्चे आगामी पांच नवंबर को बेंगलुरू स्थित नेशनल स्केटिंग...