Mirzapur News: ह्रदयगति रुकने से अधिवक्ता की मौत
मिर्जापुर, अक्टूबर 22 -- Mirzapur News: चील्ह/चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव निवासी 40 वर्षीय अधिवक्ता आनंद कुमार दुबे उर्फ राजन दुबे की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।आनंद कुमार दुबे उर्फ राजन दुबे बुधवार की शाम लगभग पांच बजे कचहरी से घर आए। शाम लगभग सात बजे अचानक उन्हें बेचैनी होने लगी। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ती देख परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। अधिवक्ता मिलनसार थे। अचानक हुई उनकी मौत से परिजन सहित पूरा गांव स्तब्ध है। वें तीन भाइयों में बड़े थे। एक पुत्र व एक पुत्री हैं। उनके निधन पर डिस्ट्रिक्ट बार के पूर्व अध्यक्ष जटा शंकर दूबे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.