मिर्जापुर, अगस्त 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवादाता। हॉकी के जादूगर मेजर ध्याचंद का जन्मदिवस शनिवार को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भिस्कुरी पहाड़ी पर स्थित स्पोटर्स स्टेडियम का खेल मैदान खेल गांव के रूप में नजर आया। खेल विभाग की ओर से अंडर-14 बालक हॉकी, जूनियर बालक/बालिका पॉवर लिफ्टिंग एवं जूनियर बालक कबड्डी का जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले भर से आए खिलाड़ियों ने अपनी खेल कौशल और हुनर के बल पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह जता दिया कि मौका और साधन मिले तो वह भी मेडलों का ढेर लगा सकते हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मड़िहान विधायक रमा शंकर सिंह पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर किया। स्ट्रांग मैन पृथ्वी एवं स्ट्रांग वुमेन ज्योति को चुना गया। दोनों खिलाड़ियों का गोल्ड मेडल प्रदान कर पु...