मिर्जापुर, अगस्त 8 -- Mirzapur News: जमालपुर। क्षेत्र के धारा गांव निवासिनी चंपा देवी ने शुक्रवार को थाने में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप हैकि गांव में राजकुमार के घर के सामने सरकारी हैंडपंप है। जिससे मोहल्ले के सभी लोग पानी लेते हैं। गुरुवार की रात जेठ अशोक हैंडपंप पर पानी लेने गए तो विपक्षियों ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...