Mirzapur News: हैंडपंप की घेराबंदी का आरोप, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की
मिर्जापुर, जुलाई 10 -- Mirzapur News: जमालपुर। क्षेत्र के हरदी-सहिजनी गांव के ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत को ज्ञापन देकर दो लोगों पर सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप की चारदीवारी कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी हैंडपंप से करीब 200 लोग पेयजल प्राप्त करते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने हैंडपंप को अतिक्रमण मुक्त कराकर सभी ग्रामीणों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में चंद्रभान, रामअचल, विनायक प्रसाद, कमरूद्दीन, गुड्डू, समीउल्ला, उर्मिला देवी और गुरुदास प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.