मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी शिखा अग्रवाल रहीं। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान पर चयनित 26 बच्चों को हेल्दी बेबी प्रमाण पत्र एवं उनकी माताओं का सम्मान किया गया। डीपीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि कीर्ति पुत्री आरती, आंचल पुत्री प्रिया, माही पुत्री प्रियंका एवं शिवांश पुत्र ज्योत्सना आदि प्रतिभागी रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों में कंचन शुक्ला, दीपा मोदनवाल, अंजली शर्मा, करीना, काजल, आरती, खुशबू एवं शालिनी अवस्थी आदि रहीं। मुख्य अतिथि ने कहाकि शासन से सभी वर्गों, बच्चों एवं महिलाओं के लिए योजनाएं संचाल...