Mirzapur News: हाजियों की दुआ हम सब के लिए सर्वोपरि:जाहिद बेग
मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के एक होटल में रविवार को माइनॉरिटी वेलफेयर सोसायटी ने विन्ध्याचल मण्डल के लगभग 50 हज यात्रियों का स्वागत किया। उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। हाजियों को मां के नाम एक-एक फलदार एवं छायादार पौधा प्रदान किया।मुख्य अतिथि भदोही के विधायक जाहिद बेग ने हाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि हाजियों की दुआ हम सब के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा सब के लिए अनिवार्य होनी चाहिए। हमें शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि भारत गंज के नगर पंचायत के अध्यक्ष मोहम्मद आमीर ने हाजियों को अल्लाह पाक का मेहमान बताया। कार्यक्रम में मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के हाजियों ने शिरकत की।इस मौके पर मोहम्मद परवेज खां, वसीम अहमद, मौलाना नज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.