Mirzapur News: हाईकोर्ट के दो स्टेनो भाइयों के बंद मकान से लाखों की चोरी
मिर्जापुर, नवम्बर 4 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी गांव में हाईकोर्ट के दो स्टेनो भाइयों के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने मकान का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और वापस लौट गई। वहीं चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है।
बंद मकान को बनाया निशाना चील्ह के चेकसारी गांव के मूल निवासी स्व. चक्कर पांडेय इलाहाबाद हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर तैनात थे। उनका मकान गांव में ही है। दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र विनोद कुमार पांडेय उर्फ पिंटू पांडेय पटना हाईकोर्ट, बिहार और छोटे पुत्र पंकज पांडेय मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में स्टेनो पद पर तैनात हैं। नौकरी के कारण दोनों भाई लंबे समय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.