Mirzapur News: हाइवे के गड्ढे बन रहे मौत का रास्ता, छह माह में 60 हादसे
मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के हाईवे अब सफर का रास्ता कम और मौत का जाल ज्यादा बनते जा रहे हैं। नरायनपुर-अहरौरा से लेकर मिर्जापुर-प्रयागराज और वाराणसी-रीवा मार्ग तक सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। छह माह से बदहाल सड़कों पर 60 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें सौ से ज्यादा लोग घायल हुए और कई ने जान गंवाई। इसके बावजूद एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार इंजीनियरों की नींद नहीं टूटी। कमिश्नर की चेतावनी भी बेअसर रही और सड़कें अब तक दुरुस्त नहीं हो सकीं। किलर रोड के तौर पर मशहूर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बने गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। नरायनपुर से अहरौरा के बीच करीब 20 किलोमीटर की दूरी में सड़क पर 20 से अधिक गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में फंसकर कई वाहन चालक घायल हो गए हैं। च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.