मिर्जापुर, सितम्बर 28 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रेलर के टायर में हवा भरते समय अचानक टायर फट गया। हादसे में पंक्चर की दुकान संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंडलीय अस्पताल से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

घटना का विवरण चुनार थाना क्षेत्र के नुनौटी गोल्हनपुर गांव निवासी सहादुर का पुत्र 25 वर्षीय राहुल टायर का पंक्चर बनाता था। पड़री के कपसौर गांव में हाइवे किनारे लगभग पांच वर्षों से टायर पंक्चर की दुकान चलाता था। प्रतिदिन की तरह वह सुबह दुकान पर था। उसी समय एक चालक ट्रेलर लेकर पहुंचा। उसने टायर में हवा भरने के लिए कहा। जिस पर दुकानदार 22 चक्का ट्रेलर के टायर में हवा भर रहा था। इसी बीच तेज धमाके...