मिर्जापुर, जुलाई 13 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती देवी की अध्यक्षता में सोमवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3 करोड़ 57 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बजट में पंचम राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि भी शामिल है।

बैठक का विवरण बैठक शुरु होते ही खंड विकास अधिकारी विमल प्रकाश पाण्डेय ने पिछली बैठक की कार्यवाही एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि स्वीकृत बजट से ग्राम पंचायतों में सीसी रोड, नाली निर्माण, खड़ंजा, पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवनों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प तथा साफ-सफाई से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे।

सांसद का सुझाव मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि धनंज...