मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: चेतगंज। गंगा का जलस्तर घटने पर कोन ब्लाक के हरसिंहपुर व मल्लेपुर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। अब गंगा के बाढ़ का दोनों गांवों के सीवान से काफी दूर चला गया है। वहीं बाढ़ के पानी से घिरे मकानों की साफ-सफाई करने में लोग जुट गए है। बाढ़ से दोनों गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ सब्जी व मक्का की फसल डूब गयी थी। दोनों गांवों की बस्ती में पानी पहुंच गया था। यह भी पढ़ें- लखीसराय: बड़हिया के कई वार्ड जलमग्न, पशुओं के सामने चारे और आश्रय का संकटगांवों में बाढ़ का असर वहीं तराई क्षेत्र में बने कई मकान पानी से घिर गए। कई स्थानों पर मार्ग अवरूद्ध हो गया है। प्रशासन की तरफ से नाव लगाई गई थी। गंगा का जलस्तर घटने से ग्रामीणों की दुश्वारियां कम हो गई। वहीं बाढ़ के पानी में डूबी फसलों के सड़ने से उठ रही दुर्गं...