मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड हलिया की ग्राम पंचायत पुरवा औसान सिंह की प्रधान कृष्णावती ने सिरसी बांध प्रखंड के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर हरसड माइनर की सर्विस रोड को पक्की कराने की मांग की है। प्रधान ने बताया कि चककोटार गांव से होकर गुजरने वाली माइनर की सर्विस रोड कच्ची है। बरसात में कीचड़ और जलभराव के कारण इस रास्ते से आवागमन मुश्किल हो जाता है। करीब 400 ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। प्रधान ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सर्विस रोड को पिच रोड में बदलने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...