Mirzapur News: हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, सीसीटीवी में वारदात कैद
मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। अदलहाट थाना क्षेत्र के टेड़ुआ गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से बीती रात चोर चांदी का मुकुट चुरा ले गए। पूरी घटना मंदिर परिसर और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। ग्रामीणों ने अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव में प्रचीन हनुमान मंदिर है।गांव के ही कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने वर्ष 2011 में लगभग 200 ग्राम वजन के चांदी का मुकुट हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक अर्पित किया था। देर शाम नियमित पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीण अपने-अपने घर चले गए। रात लगभग साढ़े बारह बजे एक बाइक सवार युवक मंदिर परिसर में पहुंचा और हनुमान जी की प्रतिमा पर विराजमान चांदी का मुकुट चुराकर भाग निकला। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने मंदिर पहुंचे तो म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.