Mirzapur News: हत्या के प्रयास के आरोप में आरोपी धराया
मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को रविवार धर दबोचा। शहर कोतवाली के रमईपट्टी निवासी अनुज कुमार मिश्रा ने तीन अक्तूबर को नामजद के विरूद्ध शराब के नशे में धमकी देते हुए पिस्टल लहराने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया। उपनिरीक्षक जय दीप सिंह चौकी प्रभारी कचहरी मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रमईपट्टी मिशन कम्पाउंड निवासी विवेक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल 7.56 बोर मय एक कारतूस बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.