Mirzapur News: हड़ताल से समितियों से नहीं मिल रही उर्वरक
मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: हलिया। वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर साधन सहकारी समितियों के सचिव 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण समितियों से किसानों को उर्वरक नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र के सिकटा महुगढ, बबुरा, भटवारी दिघिया, अहुगी कला, देवहट, सिलहटा, पिपरा आदि समितियों में ताला लटक रहा है। इससे किसानों को सरसों, मंसूर, चना व मटर आदि बोवाई के लिए उर्वरक की समस्या खड़ी हो गई है। किसानों ने सचिवों की हड़ताल के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था कर उर्वरक दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: समितियों पर लटक रहे तले, खाद के लिए किसान परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.