मिर्जापुर, जुलाई 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। विन्ध्याचल मंडल के तीनों जनपदों मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही के हज यात्रियों का सामूहिक स्वागत और सम्मान समारोह माइनारिटीज वेलफेयर सोसायटी की ओर से 12 जुलाई को किया जायेगा। हज यात्री पवित्र हज यात्रा वर्ष 2026 में करके अपने देश को सकुशल लौट आएं हैं। इसके अतिरिक्त पर्यायवरण को हरा भरा रखने के उद्देश्य से हर हज यात्रियों को एक-एक छायादार एवं फलदार पौधा भी प्रदान करेंगे, जो एक पेड़ मां के नाम से होगा। साथ ही संस्था सात लोगों को स्मृति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी करेगी। यह भी पढ़ें- हज-2027 की तैयारियां शुरू, 20 जुलाई तक आवेदन पूरा करें यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रोटरी बिजनेस एक्सपो-2026 का आयोजन कल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...