मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसही कला गांव के पास तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में सपा नेता गंभीर रुप से जख्मी हो गया। वाराणसी में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लालगंज के बसहीं कला गांव निवासी 40 वर्षीय शकील अहमद समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष थे। वह 13 अगस्त को लालगंज के छाहुर मझिगवां गांव निवासी अपनी बुआ के घर गए थे। वहां से वापस लौटते समय जैसे ही घर से सौ मीटर पहले पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सपा नेता गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उनके सिर में चोट आई। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे घायल के परिजनों ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्...