Mirzapur News: सड़क हादसे में दो जख्मी
मिर्जापुर, जुलाई 20 -- Mirzapur News: राजगढ़। थाना क्षेत्र के तलरे सेमरी गांव के पास ओवरटेक करने में बाइक व कार में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है। वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के केशपुर निवासी 20 वर्षीय रोहित भारद्वाज अपने साथी 18 वर्षीय मोनू भारद्वाज के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सोनभद्र में पिकनिक मनाने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अनियंत्रित बाइक बोल्डर में टकराने से दो जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.