मिर्जापुर, अगस्त 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार हुए सड़क हादसे में ट्रेलर चालक समेत पांच लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना चील्ह और लालगंज थाना क्षेत्र की है।

चील्ह थाना क्षेत्र की दुर्घटना चेतगंज संवाद अनुसार चील्ह थाना क्षेत्र के चंदेल डड़िया गांव निवासी 30 वर्षीय राजबली बिंद अपने एक साथी सिवबालक 26 वर्ष पुत्र रामपति के साथ बुधवार की शाम साढ़े आठ बजे अपनी बाइक पर एक बोरी गेहूं लादकर गोपीगंज से चील्ह आ रहा था। जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव के पास पहुंचा। तभी चील्ह से गोपीगंज जा रहा बुलेट सवार भदोही के खम्हरिया निवासी 22 वर्षीय सवी व 25 वर्षीय फरहान की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग जख्मी हो गए। स्...