Mirzapur News: सड़क हादसे में जख्मी युवक की उपचार के दौरान मौत
मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। पड़री थाना क्षेत्र के बाजार के पास हुए सड़क हादसे में जख्मी युवक की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौधा गांव निवासी 42 वर्षीय पप्पू सिंह 20 दिन पूर्व अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ किसी काम से जा रहे थे। पड़री बाजार के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पप्पू और उनके साथी जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पप्पू की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। यहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर परिजन घर लेकर पहुंचे।सोमवार को पप्पू की हालत अचानक दोबारा खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर मंडलीय अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.