Mirzapur News: सड़क दुर्घटना में छात्रा समेत छह जख्मी
मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चौबीस घंटे के अंदर हुए सड़क हादसे में छात्रा समेत छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना हलिया और पड़री थाना क्षेत्र की है। हलिया संवाद अनुसार ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवा गांव निवासी 22 वर्षीय श्याम सुंदर मिश्रा, 27 वर्षीय आशीष मिश्रा तथा 24 वर्षीय पिंटू मंगलवार की रात कार से कहीं जा रहे थे। जैसे ही भटवारी गांव के पास मोड़ पर पहुंचे। तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक जख्मी हो गए। तेज आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। यहां डा. आलोक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.