मिर्जापुर, अगस्त 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। सिटी ब्लॉक के लोहंदी कला स्थित एक होटल में कन्तित राज विजयपुर के धर्मप्राण राजा पूर्व विधायक श्रीनिवासप्रसाद सिंह की 108वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अष्टकौशल महन्त डॉ. योगानन्द गिरि महाराज, श्रीवृद्धेश्वरनाथ पीठाधीश्वर ने की।

समारोह में उपस्थित अतिथि मुख्य अतिथि बान्धवेश पुष्पराज सिंह जूदेव, रीवा राज्य, मध्यप्रदेश और विशिष्ट अतिथि चित्रकूट के विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार एवं पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के पौत्र डइया राज प्रयागराज के युवराज कुंवर दिवाकर प्रताप सिंह रहे। अतिथियों ने राजा श्रीनिवासप्रसाद सिंह की प्रतिमा पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सम्मानित व्यक्ति समारोह में समाज, शिक्षा, साहित्य, राष्ट्रसेव...