Mirzapur News: स्व.माता प्रसाद दुबे की जयंती पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित
मिर्जापुर, अगस्त 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. माता प्रसाद दुबे की 86 वीं जयंती के पर संकट मोचन मंदिर के पास मौजूद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संकट मोचन पवन पुत्र को प्रसाद का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं आमजन में प्रसाद वितरण किया। कांग्रेस के नेता मनीष दुबे ने कहा कि स्व. दुबे प्रत्येक शनिवार को संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आते थे। यह सुखद संयोग है कि आज उनकी 86वीं जयंती भी शनिवार के दिन ही है। इस पावन अवसर पर हम सभी ने संकट मोचन मंदिर में प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया। इस मौके पर कमलेश दुबे, रामनाथ दुबे, रितेश मिश्रा, पवन दुबे उपस्थित रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.