मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। रोटरी क्लब मिर्जापुर इलीट डिस्ट्रिक्ट 3120 की ओर से वृहद निशुल्क स्वास्थ्य एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। सुंदर का पुरा सरैया बाजार स्थित एक इंटर में शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श एवं जांच किया। डॉ. अपूर्व सर्राफ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. पवन राय, चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ. अतुल बरनवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ. राहुल चौरसिया एवं डॉ. कनिष्का चौरसिया दंत रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच कर परामर्श और दवाएं दी।क्लब के अध्यक्ष महेश केशरवानी ने बताया कि 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। सचिव शरद श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर की सराहना की। कार्यक्रम संयोजक अनुज श्रीवास्तव, सह-संयोजक संजय केशरी, सचिन अग्रवाल, अनूप अग्र...