Mirzapur News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप के क्लीनिक को किया सील
मिर्जापुर, जुलाई 16 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को रतेह चौराहा देवरी उत्तर गांव स्थित झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। टीम की कार्रवाई से क्षेत्र के झोलाछाप डाक्टरों में हड़कंप मच गया। अपनी अपनी दुकान और क्लीनिक बंद कर भाग खड़े हुए। क्षेत्र के बबुरा कलां गांव निवासी दिनेश सिंह ने झोलाछाप के इलाज से बेटी की तबीयत बिगड़ने की शिकायत की थी। जिसकी अभी तक दवा चल रही है।शिकायत पर सीएमओ डॉ. केके मिश्रा ने कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर एसीएमओ डॉ. अवधेश कुमार सिंह, डॉ. आरएन सिंह और डॉ. विनीत की टीम रतेह गांव में पहुंची। जांच में झोलाछाप एबी यादव के पास रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई कागजात नहीं थे। टीम ने झोलाछाप को नोटिस जारी करते हुए उसके क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.