Mirzapur News: स्वाइन फ्लू को लेकर मंडलीय अस्पताल में अलर्ट, हेल्प डेस्क शुरू
मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर मंडलीय अस्पताल में तैयारियां तेज कर दी हैं। अस्पताल में स्वाइन फ्लू हेल्प डेस्क स्थापित कर दी गई है। साथ ही संभावित मरीजों के उपचार के लिए 18 बेड सुरक्षित किए गए हैं। राहत की बात यह हैकि फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं मिला है। मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन लगभग 40 से 50 मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार, सांस संबंधित शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। सामान्य सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार को स्वाइन फ्लू नहीं माना जा सकता। लक्षण और मरीज की स्थिति को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.