Mirzapur News: स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी
मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही कक्षा आठ की छात्रा से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों ने नामजद के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा शनिवार की दोपहर अपने साइकिल से विद्यालय से लौट रही थी। रास्ते में मनचलों ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। किसी तरह छात्रा मनचलों के चंगुल से बचकर घर पहुंची और आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस चौकी चेतगंज में नामजद के विरुद्ध तहरीर दी। थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता कर घर चले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.