मिर्जापुर, अगस्त 2 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज बाजार के पास शनिवार की दोपहर स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार देवर-भाभी जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। प्रयागराज जिले के करौली गांव निवासी 25 वर्षीय विष्णु भारती अपने भाभी 28 वर्षीय सुनीता गौतम पत्नी धनंजय गौतम के साथ बाइक से मिर्जापुर किसी काम से आ रहे थे। जैसे ही विष्णु बाइक लेकर चील्ह के चेतगंज बाजार के पास पहुंचे। तभी मिर्जापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए।

घटना की जानकारी घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंच...