Mirzapur News: स्काउट-गाइड शिविर में छात्रों ने सीखा अनुशासन
मिर्जापुर, सितम्बर 29 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बापू उपरौध इंटर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गतिविधियों का प्रदर्शन किया।प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे उनमें अनुशासन के साथ सेवा और सहयोग की भावना विकसित होती है। शिविर में मिले प्रशिक्षण को विद्यार्थी अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। वरिष्ठ शिक्षक रविंद्र पांडे ने शिविर की गतिविधियों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Banka News: सात दिनों तक सीखा अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.