Mirzapur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई कबड़्डी प्रतियोगिता
मिर्जापुर, अक्टूबर 2 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिदुस्तान संवाद युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से आदर्श इंटर कॉलेज सुगापांख में सेवा संकल्प अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने किया। प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी हुई। बालिका वर्ग की रस्सा कसी की प्रतियोगिता भी कराई गई। विधायक ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहाकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। प्रतिदिन कम से कम एक घंटा नियमित तौर पर अपने शरीर को खेल की गतिविधियों में व्यस्त रखें। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल का विस्तृत वर्णन किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: मेरे सपनों का भारत चित्रांकन प्रतियोगिता आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.