Mirzapur News: सेवा निवृत्त कर्मचारियों की आईडी बनवाने की मांग
मिर्जापुर, सितम्बर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की शुक्रवार को रामबाग स्थित कार्यालय में अध्यक्ष महोन लाल यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई । इस दौरान सेवा निवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लिए मंडलीय अस्पताल में अलग से पर्ची काउंटर बनाने,सेवा निवृत्त विभागीय कर्मचारियों के लिए परिचय पत्र, 70 से 80 वर्ष के बुजुर्गों के लिए अलग से व्यवस्था करने आदि की मांग की गई। बैठक में राजेश कुमार पांडेय, बबलू खान, रामनरेश शर्मा, मिथिलेश तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.