Mirzapur News: सेना के जवान के बंद मकान से बीस लाख की चोरी
मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। चुनार कोतवाली क्षेत्र के नुआव गांव में सेना के जवान के बंद मकान से चोरों ने बीस लाख के आभूषण पार कर दिया। सोमवार की सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। मकान से शराब की बोतल भी बरामद हुई। कजरहट पुलिस चौकी क्षेत्र के नुआव गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह आर्मी में नायक के पद पर तैनात हैं। वह अंबाला में अपने परिवार संग रहते हैं। मकान में लगभग दो महीने से ताला बंद था। चोरों ने सुनसान मकान को निशाना बनाया।ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने पूरे घर को खंगाला और आलमारी, बक्शे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने पार कर दिए। सुबह मकान का ताला टूटा देख पड़ोसियों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल दिनेश को घटना की जानकारी दी। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.