मिर्जापुर, जुलाई 29 -- Mirzapur News: अहरौरा (मिर्जापुर ) l थाना क्षेत्र के नगर क्षेत्र के बूढ़ादेई मे बुधवार की रात 25 वर्षीय युवक ने पारिवारिक कलह के कारण अपने ससुर के घर के बाहरी हिस्से छत पर निकले पीलर में रस्सी से फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीढ़ियों के सहारे शव को नीचे उतरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l मृतक के पिता अब्दुल करीम की तहरीर के आधार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है l थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की बूढादेई निवासी 25 वर्षीय अब्दुल कयूम उर्फ़ रहीम पुत्र अब्दुल करीम अपने घर के सामने ही अपनी मर्जी से शादी करके ससुर के ही घर में रह रहा था l बीत रात में छत पर बने पिलर से रस्सी के सहारे लटक कर फांसी लगा ली। अब्दुल कयूम चार वर्ष पूर्व अपने घर के सामने ह...