मिर्जापुर, अक्टूबर 22 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रोशनहर न्याय पंचायत की न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर में आयोजित की गई। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ न्याय पंचायत के नोडल शिक्षक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमे सीनियर बेसिक विद्यालय के सौ और दो सौ मीटर दौड़ में मुकेश प्रथम, कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर के पीयूष दो सौ मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में सीनियर बेसिक के मुकेश प्रथम, कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर के कृष्णानन्द द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में कृष्णानंद प्रथम, राजबाबू द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में पवन प्रथम, पीयूष द्वितीय स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें-...