Mirzapur News: सीओ ने कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया
मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। लालगंज के दुबार कला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्थ सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ लालगंज थाने की पुलिस भी रही। आकस्मिक निरीक्षण में सीओ ने विद्यालय के क्लास रूम, सीसीटीवी कैमरे,कंप्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय में आवासित छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। किसी भी छात्रा ने कोई समस्या नहीं बताई गई। छात्राओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर चौकी इंचार्ज दुबार कला, स्कूल वार्डन इंदु देवी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.