मिर्जापुर, अक्टूबर 13 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी इंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी प्राथमिक विद्यालय बिलरा पटेहरा के प्रधानाध्यापक पर कोई कार्रवाई न होने पर सोमवार को सीएम पोर्टल पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र में इंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक समय से विद्यालय नहीं आते। ग्रामीणों के विरोध करने पर भी सुधार नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि समय से विद्यालय न आकर प्रधानाध्यापक बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। एमडीएम भी सही तरीके से बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। शिकायत में इंद्र कुमार ने लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...