Mirzapur News: सिरसी बांध से मेजा बांध में छोड़ा गया एक हजार क्यूसेक पानी
मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। जिले के पहाड़ी इलाके में बीते एक सप्ताह से प्रतिदिन बारिश होने से सिरसी बांध के जलस्तर को मेंटेन रखने के लिए सोमवार को मेजा बांध में एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिरसी डिविजन के अधिशासी अभियंता रमाशंकर राजपूत की मानें तो बांध का जलस्तर ओवरफ्लो न करने पाए। इसी को देखते हुए सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को बांध से पानी छोड़ने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि सिरसी बांध का पानी मेजा डैम में छोड़ा जा रहा है। इससे आसपास के इलाके के किसानों को कोई क्षति नहीं होगी। किसान फसलों की आसानी से सिंचाई कर सकेंगे। बारिश के कारण सिरसी और अदवां बांध का जलस्तर निर्धारित क्षमता के करीब पहुंच गया है। अभी बारिश होना शेष है। इसी को ध्यान में रखकर दोनों बांधों से बारीबारी पानी निकाला जा रहा है। जिससे बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.