Mirzapur News: सिरसी बांध में पानी का जलस्तर बढ़ा,खोले गए दो गेट
मिर्जापुर, सितम्बर 24 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में हो रही तेज बारिश से विकास खंड स्थित सिरसी बांध का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। बांध में पानी के बढ़ते दबाव और सुरक्षा को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने ऐहतियातन दो गेटों को एक-एक फीट तक खोल दिया है। दोनों गेटों लगभग 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे आसपास के खेतों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।वर्तमान में बांध के बंद गेटों के ऊपर से भी पानी छलक कर बाहर बह रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा बांध पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवर अभियंता निसार अहमद ने बताया कि पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कैचमेंट एरिया में बरसात के कारण पानी की आवक और तेज होती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.