मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया के पास सोमवार की रात सियार को बचाने में बाइक से गिरकर दो होमगार्ड जख्मी हो गए। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।हलिया गांव निवासी 52 वर्षीय रामदयाल व सहजी गांव निवासी 50 वर्षीय शिवलखन दोनों होमगार्ड हैं। हलिया थाने में उनकी ड्यूटी है। सोमवार की रात ड्यूटी समाप्त कर एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों अपने घर जा रहे थे। जैसे ही हलिया गांव के पास पहुंचे। तभी बाइक के सामने अचानक सियार आ गया। उसे बचाने में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई। बाइक से गिरकर सवार दोनों होमगार्ड जख्मी हो गए। मौके पर आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को हलिया प्राथमिक स्व...