Mirzapur News: सिद्धनाथ की दरी पिकनिक मनाने आए सैलानी की डूबने से मौत
मिर्जापुर, जुलाई 16 -- Mirzapur News: राजगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के सिद्घनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए सैलानी की डूबने से मौत भी गई। बुधवार को वाराणसी निवासी 32 वर्षीय राकेश साहनी अपने साथियों के साथ सिद्घनाथ दरी घूमने आए थे। नहाने समय अचानक पैर फिसला और कुंड में गिरने से डूब गए। पुलिस ने तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने तलाश कार्य बंद करा दिया गया। गुरुवार को दोबारा खोजबीन शुरू कराई गई। देर शाम युवक का शव पानी में उतारा मिला। चुनार कोतवाल विजय शंकर पटेल ने बताया कि सिद्धनाथ की दरी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.