मिर्जापुर, अगस्त 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। भाजपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में संत शिरोमणि रविदास की 650 जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत सिटी दक्षिणी मंडल के विभिन्न गांवों में कलश यात्रा का वंदन किया गया।संत रविदास के जन्मस्थली काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश का सिटी दक्षिणी के देवापुर पचवल, राजपुर, राजापुर, रानीबारी एवं शादी बनकट ग्राम पंचायतों में कलश वंदन व पूजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के जयंती के अवसर पर निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा श्रद्धा, आस्था एवं सामाजिक समरसता का अनुपम प्रतीक है। यह भी पढ़ें- कैंट विधायक ने सिर पर कलश रख शुरू की समरस्ता संकल्प यात्रा संत शिरोमणि रविदास की...