मिर्जापुर, जुलाई 20 -- Mirzapur News: सावन मास से पहले कोटारनाथ महादेव मंदिर का सीओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश हलिया (मिर्जापुर ) l

निरीक्षण प्रक्रिया आगामी सावन माह में शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर ने थाना प्रभारी हलिया राजीव कुमार श्रीवास्तव के साथ कोटारनाथ महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर तथा श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग का जायजा लेकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने ग्राम प्रधान विनोद सिंह, मंदिर के पुजारी जयराम गिरी, सीताराम गिरी, गौरीशंकर गिरी एवं राकेश सिंह से वार्ता कर सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि पूरे सावन मास में शि...