मिर्जापुर, अगस्त 2 -- Mirzapur News: चुनार (मिर्जापुर)। सावन माह के प्रथम रविवार को अदलपुरा स्थित प्रसिद्ध बड़ी शीतला माता धाम में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही भक्तों के माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। दूर-दराज के गांवों से महिलाएं,पुरुष और बच्चे थाली,डलिया में प्रसाद लेकर मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते की लाइन में कतारबद्ध हो गए। बारी-बारी से मंदिर के अंदर जाकर श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी,सिंदूर, चूड़ी और भोग अर्पित कर मनोकामना की पूर्ति की कामना की। सावन के रविवार को शीतला माता की विशेष पूजा का महत्व है। इसी कारण आसपास के अलावा वाराणसी,चंदौली,सोनभद्र आदि जिले से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर प्रांगण में चल रहे भजन-कीर्तन के कारण वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा की दृष्...