Mirzapur News: सावन के द्वितीय सोमवार को बड़ी शीतला मां के दर्शन को उमड़ी भीड़
मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: चुनार, (मिर्जापुर)। क्षेत्र के अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर पर सावन माह के दूसरे रविवार हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मां का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। शीतला आठ माह बाद शीतला धाम घाट की तरफ मां गंगा का आगमन हुआ। इससे उत्साहित भक्त गंगा में डुबकी लगाने के पश्चात कतार में खड़े होकर मां का जयकारा लगाते हुए गर्भगृह में पहुंच, मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजयमान हो रहा था। महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में कड़ाई चढ़ा कर पूड़ी हलवा, गुलगुला आदि पकवान बनाकर नारियल, चुनरी, लाचीदना, लड्डू पेड़ा आदि प्रसाद लेकर मां को भोग लगाया। मंदिर पर मौजूद पुजारी ने श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराया।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.