मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। सावन के प्रथम सोमवार को भूतभावन भगवान बाबा भोले नाथ का दरबार भक्तों के लिए सज गए हैं। भोर से ही भक्त दर्शन-पूजन जलाभिषेक कर भोले बाबा का प्रसन्न कर आशीर्वाद लेंगे। पूरा विंध्यक्षेत्र बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहेगा। हर हर बम बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान होगा। यह भी पढ़ें- सावन की पहली सोमवारी आज, धीमेश्वर धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाबसोमवार की विशेष तैयारी सावन के प्रथम सोमवार के लिए भगवान शिव को रविवार की दो बजे रात से ही विशेष स्नान, शृंगार आरती के बाद आम भक्तों के लिए कपाट खोला जाएगा। नगर के बरियाघाट स्थित पशुपतिनाथ के प्रतीत पंचमुखी महादेव मंदिर में रविवार की मध्यरात्रि एक बजे मंदिर खुल जाएगा। मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद रात दो बजे पंचमुखी महादेव को 251 प्रका...