Mirzapur News: साथियों संग पिकनिक मनाने गया लिपिक विंढमफाल में डूबा, लापता
मिर्जापुर, अगस्त 2 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । देहात कोतवाली क्षेत्र के विंढमफाल पर रविवार को पिकनिक मनाने गया एक लिपिक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश कराई, लेकिन लापता लिपिक का कुछ पता नहीं चला।देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहा नगर निवासी 28 वर्षीय रितेश गौड़ वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल में लिपिक है। वह दोपहर अपने चार साथियों के साथ विंढमफाल पर पिकनिक मनाने गया था। चारों साथी स्नान कर रहे थे। उसी समय अचानक रितेश गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथियों से देर शाम मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता रितेश की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने से तलाश कार्य बंद करा दिया गया। दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.